Telegram Web
– दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर जीत सुनिश्चित कर ली।
– जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
– ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

डायमंड लीग
– डायमंड लीग एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) का एक टूर्नामेंट है, जिसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट होते हैं।
– ये हर साल मई से सितंबर तक दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाता है।
भारतीय एनिमेटेड फिल्‍म का नाम बताएं, जिसने फ्रांस में एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल 2025 में सर्वश्रेष्‍ठ कमीशन फिल्‍म का जूरी पुरस्‍कार जीता?
Anonymous Quiz
26%
देसी ऊन
29%
दिल्ली सफारी
38%
चार साहिबजादे
7%
हनुमान : द दमदार
– यह फिल्म चरवाहों और उनके पारंपरिक जीवन के प्रति एक श्रद्धांजलि है। फिल्म में स्वानंद किरकिरे की आवाज़, रजत ढोलकिया का संगीत और रेसुल पुकुट्टी की ध्वनि डिजाइन है।
– इस फिल्‍म के फिल्‍म डायरेक्‍टर सुरेश एरियात हैं।

फिल्‍म के बारे में
– “ऊन का मतलब ऊन है, और देसी ऊन का मतलब है दक्कनी डेक्कनी काली भेड़ से निकाला जाने वाला ऊन, जो तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलावा ज्यादातर कर्नाटक और दक्षिणी महाराष्ट्र में पाया जाता है।
– “Desi Oon” एक स्टॉप-मोशन फिल्म है, जिसमें दक्कन की देसी भेड़ों से निकली ऊन से बनी कठपुतलियों का इस्तेमाल किया गया है।
– ऊन ही फिल्म में अपनी कहानी कहती है। इसे बनाने में एक साल लगा।
– “देसी ऊन” श्रद्धेय चरवाहे बालूमामा को भी एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना जीवन दक्कनी भेड़ों के पालन-पोषण और सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया

– इस फिल्‍म ने यह पुरस्‍कार जीतकर भारतीय एनीमेशन को अंतर्राष्‍ट्रीय ख्‍याति दिलाई है।
– एनेसी अवॉर्ड के अलावा फिल्‍म को क्राफ्ट कैटेगरी में कान्‍स लायंस 2025 में भी सिलेक्‍ट किया गया है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
– फिल्‍म ‘देसी ऊन’ को मुंबई में आयोजित (1 से 4 मई तक) वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 में बेस्‍ट फिल्‍म का ताज पहनाया था।
ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने हॉकी के किस फार्मेट से संन्यास ले लिया?
Anonymous Quiz
44%
इंटरनेशनल हॉकी
26%
घरेलू हॉकी
11%
लीग मैच
19%
सभी फार्मेट से
– ललित उपाध्याय ने सोशल मीडिया X पर 22 जून 2025 को पोस्ट शेयर किया।
– लिखा- आज मैं इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। यह एक कठिन पल है, लेकिन हर खिलाड़ी को एक दिन इसका सामना करना पड़ता है। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व रहा है। आप सभी का दिल से धन्यवाद।
– अभी वह घरेलू और लीग मैच खेलते रहेंगे।
– फिलहाल ललित बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।

दो बार ओलंपिक में मेडल दिलाया
– ललित टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाली इंडियन हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर थे।
– वर्ष 2024 ओलंपिक पेरिस में भी ब्रॉन्ज मेडल भारत को दिलाया।
– वर्ष 2017 में लक्ष्मण पुरस्कार और 2021 में अर्जुन अवार्ड दिया मिला था।
– इसके अलावा CM योगी ने लखनऊ में आयोजित समारोह में ललित उपाध्याय को 1 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया था।
पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
Anonymous Quiz
7%
दीपक मोहंती
80%
शिवसुब्रमण्यम रमन
12%
योगेश अग्रवाल
1%
रजनीश अवस्‍थी
– शिवसुब्रमण्यम रमण ने 20 जून 2025 को चार्ज लिया।
– शिवसुब्रमण्यम की नियुक्ति भारत सरकार ने आठ अप्रैल 2025 की अधिसूचना के तहत पांच साल के लिए की है।
– उनकी नियुक्ति इसी तारीख से उनके 65 वर्ष के होने या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी।
– इनसे पहले दीपक मोहंती पीएफआरडीए के अध्यक्ष थे।
– रमन 1991 बैच से भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
– उन्होंने भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के कार्यालय में उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्य किया।
वर्ष 2025 की थीम
– खेल के मैदान को समतल बनाना: सामाजिक समावेश के लिए खेल
– Levelling the Playing Field: Sport for Social Inclusion

– इसी दिन पेरिस के सोरबॉन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की गई थी।
– पियरे डी कौबर्टिनए एक इतिहासकार थे, उन्‍होंने प्राचीन ओलंपिक खेलों को फिर से जीवंत करने के लिए 23 जून 1894 को रैली की थी। इसी की याद में हर साल इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– यह दिन खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का जश्न मनाने का दिन है।

नोट – पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्‍त 2024 तक होगा।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
– स्थापना: 23 जून 1894, पेरिस, फ्रांस
– प्रेसिडेंट: थॉमस बाक
– संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।
– यह विशेष दिन सार्वजनिक सेवाओं और उनमें काम करने वाले लोगों के महत्व की सराहना करने के बारे में है।
पहले भारतीय राकेश शर्मा
– अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। उन्होंने 3 अप्रैल 1984 को सोवियत इंटरकोस्मोस कार्यक्रम के तहत सोयूज टी-11 पर उड़ान भरी थी। वह भारतीय वायुसेना के अधिकारी थे। उन्‍होंने अंतरिक्ष स्‍टेशन “सैल्‍यूट 7” में 7 पर 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट बिताए थे।

दूसरे भारतीय शुभांशु शुक्ला
– राकेश शर्मा के अंतरिक्ष में पहुंचने के 41 वर्ष बाद शुभांशु शुक्‍ला अंतरिक्ष में पहुंचे।
– वह 26 जून 2025 को एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन के तहत 3 अन्‍य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष पहुंचे। वह इंटरनेशन स्‍पेस स्‍टेशन में रिसर्च का काम करने पहुंचे।
– इसके लिए फाल्‍कन-9 रॉकेट का इस्‍तेमाल किया गया।
– एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
– स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में सभी एस्ट्रोनॉट ने उड़ान भरी।
– ये स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे के बाद 26 जून को शाम 04:30 बजे ISS से जुड़ेगा।

शुभांशु ने कहा
– “अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने कहा- व्हाट ए राइड। मेरे कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं।”
– वहीं लॉन्चिंग सफल होने पर शुभांशु के माता-पिता आशा शुक्ला और शंभु दयाल शुक्ला भावुक हो गए। उन्होंने बेटे की सफलता पर ताली बजाकर खुशी जताई।

मिशन के अन्‍य पायलट
– स्‍लावोस्‍ज उज्‍नान्‍स्‍की (पोलैंड)
– पैगी व्‍हिटसन (USA)
– टिबोर कापू (हंगरी)
कौन हैं शुभांशु शुक्ला?
– शुभांशु का जन्म 1986 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था।
– उन्होंने अपनी पढ़ाई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से की।
– वह 2006 में वायु सेना में शामिल हुए और फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव रखते हैं।
– उन्हें ISRO के गगनयान मिशन के लिए भी चुना गया है, जो भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
– अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए उन्होंने रूस और अमेरिका में खास ट्रेनिंग ली। इसमें उन्होंने माइक्रोग्रैविटी में काम करना, इमरजेंसी हैंडलिंग और वैज्ञानिक प्रयोग सीखे।

ISS पर शुभांशु के कौन से प्रयोग
– 14 दिनों तक शुभांशु 7 प्रयोग।
– इनमें ज्यादातर बायोलॉजिकल स्टडीज हैं, जैसे कि अंतरिक्ष में मानव स्वास्थ्य और जीवों पर असर देखना।
– इसके अलावा वो NASA के साथ 5 और प्रयोग भी हैं।
– इसे लंबे अंतरिक्ष मिशनों के लिए डेटा जुटाया जा रहा है
– इस मिशन में किए गए प्रयोग भारत के गगनयान मिशन को मजबूत करेंगे।

इस मिशन में भारत को कितनी लागत आई है?
– इस मिशन पर भारत ने अब तक करीब 548 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
– इसमें शुभांशु और उनके बैकअप ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर की ट्रेनिंग का खर्च भी शामिल है।
– ये रकम ट्रेनिंग, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में लगे हैं।

भारत के लिए यह मिशन कितना अहम है?
– शुभांशु का ये अनुभव गगनयान मिशन (2027 में प्लान्ड) के लिए बहुत मददगार होगा। वापस आने के बाद वो जो डेटा और अनुभव लाएंगे, वो भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में हेल्प कर सकता है।

क्या ये प्राइवेट स्पेस मिशन है?
– हां, ऐक्सीओम मिशन 4 एक प्राइवेट स्पेस फ्लाइट मिशन है। अमेरिका की प्राइवेट स्पेस कंपनी एक्सियम स्पेस और नासा के कोलैबोरेशन में यह हो रहा है। ऐक्सीओम स्पेस का यह चौथा मिशन है।
संयुक्‍त राष्‍ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2025 में भारत की क्‍या रैंक है?
Anonymous Quiz
7%
68
32%
77
34%
89
27%
99
– रिपोर्ट का नाम – सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट (SDR) 2025
– किसने जारी किया – UN सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍यूशन नेटवर्क
– SDG इंडेक्‍स 2025 में शामिल देश – 167
– 2025 में भारत की रैंक – 99 (इससे पहले 2024 में रैंक 109)
– यह सूचकांक, हर देश के प्रदर्शन को 17 SDG के संबंध में मापता है और उन्हें एक समग्र स्कोर देता है।

सतत विकास लक्ष्य (SDG) क्‍या है?
– संयुक्त राष्ट्र (United Nations – UN) ने 2015 में 17 वैश्विक लक्ष्य तय किए थे।
– इन्‍हें वर्ष 2030 तक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
– इन लक्ष्यों का उद्देश्य पूरी दुनिया में गरीबी हटाना, पृथ्वी की रक्षा करना और सभी लोगों के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करना है।

SDG के 17 लक्ष्य
1) गरीबी समाप्त करना (No Poverty)
2) भुखमरी समाप्त करना (Zero Hunger)
3) अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण (Good Health and Well-being)
4) गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Quality Education)
5) लैंगिक समानता (Gender Equality)
6) साफ पानी और स्वच्छता (Clean Water and Sanitation)
7) सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा (Affordable and Clean Energy)
8) योग्य कार्य और आर्थिक वृद्धि (Decent Work and Economic Growth)
9) उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा (Industry, Innovation and Infrastructure)
10) असमानता में कमी (Reduced Inequalities)
11) सतत शहर और समुदाय (Sustainable Cities and Communities)
12) जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन (Responsible Consumption and Production)
13) जलवायु परिवर्तन से निपटना (Climate Action)
14) समुद्री जीवन का संरक्षण (Life Below Water)
15) स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण (Life on Land)
16) शांति, न्याय और सशक्त संस्थान (Peace, Justice and Strong Institutions)
17) लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वैश्विक साझेदारी (Partnerships for the Goals)

भारत पहली बार शीर्ष 100 में
– भारत पहली बार एसडीजी सूचकांक में शीर्ष 100 में पहुंचा है।
– संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क की ये रिपोर्ट 24 जून 2025 को जारी की गई है।
– इस संस्करण में भारत ने 167 देशों में से 99वां स्थान प्राप्त किया है।
– रिपोर्ट में भारत को 67 अंक दिए गए हैं।
– वर्ष 2024 में भारत को 109वां स्थान मिला।
– 2023 में भारत ने 112वां, 2022 में 121वां, 2021 में 120वां और 2020 में 117वां स्थान हासिल किया था।
– संयुक्त राज्य अमेरिका 75.2 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है।

टॉप 10 देश
1) फिनलैंड
2) स्‍वीडेन
3) डेनमार्क
4) जर्मनी
5) फ्रांस
6) ऑस्ट्रिया
7) नॉर्वे
8) क्रोएशिया
9) पोलैंड
10) चेकिया

नोट – सबसे खराब स्थिति दक्षिण सूडान की है। उसकी रैंक 167 है।

पड़ोसी देशों की रैंकिंग
– चीन 74.4 अंक के साथ 49वां स्थान।
– भूटान 70.5 क साथ 74वां स्‍थान
– नेपाल 68.6 अंक के साथ 85वां स्‍थान
– बांग्लादेश 63.9 114 स्‍थान
– समुद्री पड़ोसी मालदीव और श्रीलंका 53वें और 93वें स्थान पर हैं।

विकास लक्ष्य की प्रगति थमी
– रिपोर्ट के मुख्य लेखक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेफरी सैश ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सतत विकास लक्ष्य की प्रगति थम गई है।
– 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा अपनाए गए 17 लक्ष्यों में से केवल 17 प्रतिशत ही 2030 तक हासिल किए जा सकेंगे।

यूरोपीय देश रैंकिंग में टॉप पर
– यूरोपीय देश विशेष रूप से नार्डिक (उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक में स्थित क्षेत्र) इस सूचकांक में शीर्ष पर हैं।
– फिनलैंड पहले, स्वीडन दूसरे, डेनमार्क तीसरे स्थान पर है।
– शीर्ष 20 देशों में से कुल 19 देश यूरोप से हैं।
2025/06/27 03:31:48
Back to Top
HTML Embed Code: