Telegram Web
कर्नाटक ने केंद्र सरकार के NOC के बिना रामनगर जिले का नाम बदलकर क्‍या कर दिया?
Anonymous Quiz
23%
रामघर
55%
बेंगलुरु दक्षिण
19%
बेंगलुरु न्‍यूज
2%
इनमें से कोई नहीं
– कर्नाटक ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया।
– कर्नाटक मंत्रिमंडल ने यह फैसला 22 मई को लिया।
– हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘नो ऑब्‍जेक्‍शन सर्टिफिकेट’ (NOC) नहीं दिया है।
– दरअसल, जिले का नाम बदलने का अधिकार राज्‍य सरकार को है, लेकिन इसके लिए गृह मंत्रालय से NOC लेने का नियम है।
– कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर जब केंद्र सरकार ने NOC नहीं दिया तो राज्‍य सरकार ने बिना इसके ही नाम बदलने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

कर्नाटक
राजधानी : बेंगलुरु
राज्‍यपाल : थावर चंद गहलोत
मुख्‍यमंत्री : सिद्धारमैया
केंद्र सरकार ने ‘बोर्ड फॉर रेगुलेशन एंड सुपरविजन ऑफ पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्‍टम’ (BPSS) की जगह ‘पेमेंट्स रेगुलेटरी बोर्ड’ (PRB) का गठन किया। इसके चेयरमैन कौन हैं?
Anonymous Quiz
33%
RBI गवर्नर
34%
वित्‍त मंत्री
29%
सेबी अध्‍यक्ष
3%
इनमें से कोई नहीं
– केंद्र सरकार ने 21 मई 2025 को पेमेंट इकोसिस्‍टम में बड़े बदलाव के तहत ‘पेमेंट्स रेगुलेटरी बोर्ड’ (PRB) का गठन किया।
– इसने ‘बोर्ड फॉर रेगुलेशन एंड सुपरविजन ऑफ पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्‍टम’ (BPSS) की जगह ली।
– इसके कुल 6 सदस्‍य होंगे। इसके पदेन चेयरमैन RBI के गवर्नर बनाए गए हैं।
– बोर्ड में तीन सरकारी नामित सदस्य होंगे।

पीआरबी किन्‍हें आमंत्रित कर सकता है
– पीआरबी (भुगतान विनियामक बोर्ड) जरूरत पड़ने पर आईटी, कानून और भुगतान प्रणालियों के विशेषज्ञों को अपनी बैठकों में स्थायी या अस्थायी रूप से आमंत्रित कर सकता है।
– आरबीआई के प्रधान कानूनी सलाहकार इस बोर्ड के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
– बोर्ड को साल में कम से कम दो बार बैठक करनी जरूरी है।

इसके लिए कब प्रस्‍ताव रखा गया था
– यह फैसला कई सालों की चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
– 2018 में सरकार ने एक पैनल के ज़रिए भुगतान व्यवस्था के लिए एक स्वतंत्र नियामक बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसकी अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव कर रहे थे।
– लेकिन आरबीआई ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि भुगतान नियामक बोर्ड (पीआरबी) को केंद्रीय बैंक के तहत ही रहना चाहिए।
– Commander-in-Chief, Andaman and Nicobar Command (CINCAN)
– वह अंडमान और निकोबार कमान के 18 वें कमांडर-इन-चीफ हैं।
– उन्होंने एयर मार्शल साजू बालकृष्णन का स्थान लिया है।

देश में एकमात्र थिएटर कमांड
– अभी देश में सिर्फ एक ट्राईसर्विस थिएटर कमांड है। ट्राईसर्विस में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का संयुक्‍त बल।
– इसकी स्थापना वर्ष 2001 में अंडमान निकोबार में की गई थी।
– थिएटर कमांड्स का सबसे सही उपयोग युद्ध के दौरान तब होता है जब बात तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की होती है।
– युद्ध के मौके पर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए ये कमांड बेहद उपयोगी होता है।

– वैसे देश में अभी तीनों सेनाओं के अलग-अलग 17 कमांड्स हैं।
– सात थल सेना के पास, सात वायुसेना के पास और तीन नौसेना के पास।
– इसके अलावा एक स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड है जो एटॉमिक हथियारों को सुरक्षा देता है और उसे संभालता है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी.
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है।
– RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया।

कप्‍तान
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार
– पंजाब किंग्सः श्रेयस अय्यर

फाइनल मैच कहां आयोजित हुआ
– नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

IPL के अब तक के विजेता
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (1 बार) : 2025
– चेन्नई सुपर किंग्स (5 बार) : 2010, 2011, 2018, 2021, 2023
– मुंबई इंडियंस (5 बार) : 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
– कोलकाता नाइट राइडर्स (3 बार) : 2012, 2014, 2024
– सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार) : 2016
– राजस्थान रॉयल्स (1 बार) : 2008
– डेक्कन चार्जर्स (1 बार) : 2009
– गुजरात टाइटंस (1 बार) : 2022
IPL ऑरेंज कैप
– यह अवॉर्ड पूरे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।
– साई सुदर्शन ने IPL में सबसे ज्‍यादा 759 रन बनाए।
– वह गुजरात टाइटन्‍स की ओर से खेल रहे थे।
– साई सुदर्शन अब आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था।
– इसके साथ ही साई सुदर्शन को प्राइज मनी में 10 लाख रुपये का चेक भी मिला है।
IPL पर्पल कैप क्या है?
– इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
– प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटन्‍स के लिए खेलते हुए 25 विकेट लिए।
– प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप जीतने पर एक ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये की प्राइस मनी मिली है।
अवॉर्ड – विजेता – अवॉर्ड मनी
– चैंपियन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB (20 करोड़)
– रनरअप : पंजाब किंग्स PBKS (12.5 करोड़)
– ऑरेंज कैप: साई सुदर्शन, गुजरात टाइटन्‍स (10 लाख)
– पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्‍णा, गुजरात टाइटन्‍स (10 लाख)
– इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन, गुजरात टाइटन्‍स
– प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सूर्य कुमार यादव, ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE (15 लाख)
– सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी
– प्‍लेयर ऑफ द मैच: क्रुणाल पंड्या (आरसीबी)
– मिस वर्ल्‍ड ग्रैंड फिनाले 31 मई 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ।
– थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीता।
– यह पहली बार है जब किसी थाई प्रतिभागी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।

भारत की हिस्‍सेदारी
– भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2025 में प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता इस बार टॉप 8 में भी जगह नहीं बना सकीं।

पिछले साल की कुछ मिस वर्ल्‍ड
2023 – क्रिस्‍टीना पिस्‍जकोवा – चेक रिपब्लिक [वर्ष 2024 में घोषित]
2022 – वर्ष 2021 की प्रतियोगिता देरी हुई इसलिए वर्ष 2022 में प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई।
2021 – करोलिना बिलावस्‍का – पोलैंड
2020 – कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता नहीं हुई।

मिस वर्ल्‍ड में भारत
1966 – रीता फ़ारिया – भारत की पहली मिस वर्ल्ड
1994 – ऐश्वर्या राय – भारत की दूसरी मिस वर्ल्ड
1997 – डायना हेडेन – भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड
1999 – युक्ता मुखी – भारत की चौथी मिस वर्ल्ड
2000 – प्रियंका चोपड़ा – भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड
2017 – मानुषी छिल्लर – भारत की छठी मिस वर्ल्ड

मिस यूनिवर्स में भारत
1994 – सुष्मिता सेन – भारत की पहली मिस यूनिवर्स
2000 – लारा दत्ता – भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स
2021 – हरनाज़ संधू – भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स
2025/07/01 09:11:47
Back to Top
HTML Embed Code: