tgoop.com/Current_Adda/17355
Last Update:
– प्रधानमंत्री 15 जून 2025 को दो दिवसीय दौरे पर साइप्रस पहुंचे थे।
– यहां 16 जून 2025 को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
– अवॉर्ड का नाम साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है।
– यह साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– नरेंद्र मोदी को कई देशों से सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है।
आतंकवाद के खिलाफ साइप्रस भारत के साथ
– पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘हमने द्विपक्षीय संबंधों, भारत-यूरोपीय संघ के रिश्तों और IMEEC कॉरिडोर (India-Middle East-Europe Economic Corridor) पर भी बात की।
व्यापार
– साइप्रस लंबे समय से हमारा भरोसेमंद साझेदार रहा है और यहां से भारत में काफी निवेश हुआ है। कई भारतीय कंपनियां भी साइप्रस आई हैं और साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा है। आज आपसी व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
साइप्रस
– यह भूमध्य सागर से घिरा हुआ देश है।
– राजधानी: निकोसिया
– आबादी: 13.4 लाख (2023)
– मुद्रा: यूरो
– भाषा: ग्रीक और तुर्की
– समुद्री सीमा से जुड़ा पड़ोसी देश: ग्रीस, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इज़राइल, फिलिस्तीन और मिस्र
BY Current Adda ️- करेंट अफेयर्स Current Affairs in Hindi प्रश्न Quiz Questions Online करंट Series Mock Tests SSC UPSC Railway Bank
Share with your friend now:
tgoop.com/Current_Adda/17355