tgoop.com/Current_Adda/17312
Last Update:
– भारत का स्कोर मात्र 64.4% रहा।
– इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने जून 2025 में जारी किया।
– यह रिपोर्ट बताती है कि देशों में अलग-अलग क्षेत्रों में पुरुषों और स्त्रियों के बीच समानता की स्थिति कैसी है।
– वर्ष 2025 के इंडेक्स में 148 देशों की स्थिति का आंकलन है।
– इस इंडेक्स में भारत की लैंगिक समानता के मामले में 131 वीं रैंक रही। वर्ष 2024 में 129 रैं और वर्ष 2023 में 127 रैंक थी।
– नोट: वर्ष 2009 से 2025 तक आइसलैंड ‘ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स’ में शीर्ष स्थान पर रहा है।
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में टॉप 5 देश
1) आइसलैंड
2) फिनलैंड
3) नॉर्वे
4) यूनाइटेड किंगडम
5) न्यूज़ीलैंड
148 देशों के इंडेक्स में सबसे निचले स्थान पर पाकिस्तान है।
पड़ोसी देशों का हाल-
– बांग्लादेश : 24
– नेपाल : 125
– श्रीलंका : 130
– भूटान : 119
– पाकिस्तान : 148
– मालदीव : 138
– चीन : 103
कैसे तय होता है ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स?
– इस इंडेक्स को 4 सब-इंडेक्स के आधार पर बनाया जाता है।
1. आर्थिक भागीदारी और अवसर (Economic Participation and Opportunity)
2. शैक्षणिक स्थिति (Educational Attainment)
3. स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति ( Health and Survival)
4. राजनीतिक सशक्तिकरण ( Political Empowerment)
– इनमें महिला-पुरुषों की प्रगति और अंतर पर स्टडी की जाती है।
सब-इंडेक्स में भारत का स्थिति
आर्थिक भागीदारी और अवसर
– इस सब-इंडेक्स में लेबर फोर्स में महिलाओं की भागीदारी, कार्य में समान वेतन और इनकम शामिल होता है।
– इस स्कोर में +0.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है। अब 40.7% है।
– औसत आय समानता 28.6% से बढ़कर 29.9% हुई।
– श्रमबल भागीदारी 45.9% पर स्थिर रही (भारत के लिए अब तक की उच्चतम)।
शैक्षणिक स्थिति
– इस सब-इंडेक्स में लिटरेसी रेट और प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर एजुकेशन में इनरोलमेंट रेट जैसे मीट्रिक शामिल होते हैं।
– स्कोर: 97.1%, महिला साक्षरता और उच्च शिक्षा में नामांकन में वृद्धि के कारण।
स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति
– इस सब-इंडेक्स में जन्म के समय लिंगानुपात (प्रतिशत में) और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (वर्षों में) शामिल होते हैं।
– लिंगानुपात में सुधार और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा बढ़ने से स्कोर बेहतर।
राजनीतिक सशक्तिकरण
– इसमें संसद में महिलाओं का प्रतिशत, मंत्री पदों पर महिलाओं का प्रतिशत आदि जैसे मीट्रिक शामिल होते हैं।
– संसद में महिला सांसदों की संख्या 14.7% से घटकर 13.8% हो गई।
– मंत्री पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 6.5% से घटकर 5.6%।
– इस उप-सूचकांक का स्कोर 0.6 प्रतिशत अंक गिरा, जो 2023 से भी नीचे है।
– 2019 में राजनीतिक समानता का शिखर 30% था।
विश्व आर्थिक मंच (WEF) के बारे में
– विश्व आर्थिक मंच एक स्विस गैर-लाभकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
– इसकी स्थापना 1971 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा (कोलोग्नी म्युनिसिपल) में है।
– जर्मन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने 1971 में WEF की स्थापना की थी।
– यह फोरम स्विट्ज़रलैंड के पूर्वी आल्पस क्षेत्र में दावोस में जनवरी के अंत में वार्षिक बैठक के आयोजन के लिये प्रसिद्ध है।
BY Current Adda ️- करेंट अफेयर्स Current Affairs in Hindi प्रश्न Quiz Questions Online करंट Series Mock Tests SSC UPSC Railway Bank
Share with your friend now:
tgoop.com/Current_Adda/17312