Telegram Web
💐 आज के टॉप 25 प्रश्नोतर💐
●▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●

1. इनमें से कौन-सा कवि रीतिमुक्त धारा का नहीं है?
(अ) रसलीन ✔️ (ब) बोधा
(स) आलम (द) ठाकुर

2. पन्ना नरेश खेत सिंह के दरबारी कवि थे?
(अ) घनानन्द (ब) ठाकुर दास
(स) आलम (द) बोधा ✔️

3. इनमें से कौन रीतिकाव्य का भेद नहीं है?
(अ) रीतिसिद्ध (ब) रीतिमुक्त ✔️
(स) रीतिमुक्त (द) रीतिबद्ध

4. ’रस ग्राहक चंद्रिका’ के रचयिता है?
(अ) सूरति मिश्र ✔️ (ब) सेनापति
(स) तोष (द) प्रताप साहि

5. रीतिकाल में रचित अधिकांश काव्य इनमें से किस प्रकार का है?
(अ) मुक्तक ✔️ (ब) प्रबन्ध
(स) कथा काव्य (द) चम्पू

6. ’जंगनामा’ के रचयिता है?
(अ) चिन्तामणि (ब) श्रीधर ✔️
(स) जोधराज (द) मंडन

7. बिहारी सतसई पर किसका प्रभाव नहीं है?
(अ) गीत गोविन्द ✔️ (ब) अमरुक शतक
(स) गाथा सप्तशती (द) आर्या सप्तशती

8. ’सुजान चरित’ किस शैली की रचना है?
(अ) प्रबंध काव्य ✔️ (ब) मुक्तक काव्य
(स) गीति काव्य (द) शृंगार काव्य

9. इनमें से कौन-सा ग्रन्थ रीति ग्रन्थ नहीं है?
(अ) भाषा भूषण (ब) बिहारी सतसई ✔️
(स) पद्माभरण (द) कविप्रिया

10. ’रस पीयूष निधि’ किस शैली की रचना है?
(अ) सर्वाग निरूपक ✔️ (ब) विशिष्टाग निरूपक
(स) काव्यांग निरूपक (द) शृंगार निरूपक

11. रीतिबद्ध कवियों की तुलना में घनानन्द का शृंगार वर्णन अधिक आकर्षक है, क्योंकि वह ?
(अ) सुजान प्रेरित है
(ब) मांसल
(स) अलौकिक है
(द) स्वानुभूत एवं स्वच्छन्द है ✔️

12. रसनिधि दतिया के किस राज्य के जागीरदार थे?
(अ) जहानाबाद के (ब) देहली-ङीग के
(स) बरौनी राज्य के ✔️ (द) धौसरिया के

13. इनमें से कौन-सा रीतिबद्ध कवि नहीं है:
(अ) मतिराम (ब) द्विजदेव ✔️
(स) पद्माकर (द) ग्वाल कवि

14. रसनिधि का वास्तविक नाम क्या था?
(अ) पृथ्वी सिंह ✔️ (ब) जयसिंह
(स) इन्द्रजीत सिंह (द) रामसिंह

15. इनमें से कौन रीतिकाल का कवि नहीं है?
(अ) याकूब खां (ब) रसखान ✔️
(स) दूलह (द) बेनी कवि

16. रसनिधि की ख्याति का मुख्य आधार है?
(अ) रसनिधि सागर (ब) बारहमासा
(स) रतनहजारा ✔️ (द) कवित

17. इन सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची -। सूची -।।
(कवि का नाम) (जन्मकाल)

(क) केशव 1. 1613 ई.
(ख) बिहारी 2. 1560 ई.
(ग) मतिराम 3. 1595 ई.
(घ) भूषण 4. 1604 ई.
कूट:
क ख ग घ

(अ) 2 3 4 1 ✔️ (ब) 1 3 2 4
(स) 3 4 2 1 (द) 2 4 1 3

18. रसनिधि की मूल वृति क्या है?
(अ) प्रेम और राग (ब) प्रेम और शृंगार ✔️
(स) प्रेम और वीर रस (द) शृंगार और वीर रस

19. ’’चन्द्रबदनि मृगलोचनी बाबा कहि-कहि जायं’’ पंक्ति किस कवि से सम्बन्धित है?
(अ) देव (ब) प्रतापसाहि
(स) केशव ✔️ (द) पद्माकर

20. बिहारी सतसई में दोहे है?
(अ) 716 दोहे (ब) 212 दोहे
(स) 715 दोहे (द) 713 दोहे ✔️

21. निम्न सूचियों को सुमेलित करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची – । सूची -।।
(कवि का नाम) (आश्रयदाता)

(क) बिहारी 1. प्रताप साहि
(ख) देव 2. शिवाजी
(ग) भूषण 3. भवानी सिंह
(घ) पद्माकर 4. जयसिंह
कूट:
क ख ग घ

(अ) 1 3 4 2 (ब) 4 3 2 1 ✔️
(स) 2 1 4 3 (द) 3 1 4 2

22. ’’लाल भात लसत है, सुन्दर बेदी लाल,
कियो, तिलक अनुराग ज्यों, लखि कै रूप रसाल।’’ ये प्रमुख पंक्तियाँ किस कवि की है?

(अ) रसलीन (ब) रसनिधि ✔️
(स) पद्माकर (द) केशव

23. इनमें से कौन-सी रचना पद्माकर की नहीं हैं?
(अ) ललित ललाम ✔️ (ब) पद्माभरण
(स) जगद्विनोद (द) गंगा लहरी

24. ’’अद्भुत गति यह प्रेम की, बैनन कही न जाय,
दृगन भूख लगै हवन, भूखहि देत भगाय’ ये पंक्तियां किसकी है?

(अ) भूषण (ब) वृंद
(स) बिहारी (द) रसनिधि ✔️

25. रीतिकालीन कवियों का छन्द निरूपण किससे प्रभावित है?
(अ) वृत्त रत्नाकर ✔️ (ब) छन्दोदयप्रकाश
(स) साहित्य दर्पण (द) काव्यप्रकाश
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
💐हिन्दी भाषा एवं साहित्य_ superFast 💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

💐 आदिनाथ को परवर्ती संतो ने "शिव" माना है।

💐 नाथो में "रसायनी" नागार्जुन को माना जाता है।

💐 नाथ पंथ के जोगियों को "कनफटा"भी कहा जाता है।

💐 हिंदी -साहित्य में षटचक्रों वाला योग मार्ग गोरखनाथ ने चलाया था।

💐 मत्स्येन्द्रनाथ चौथे बोधिसत्व अवलोकितेश्वर के नाम से प्रसिद्ध हुए थे।

💐 नाथ पंथियों में हठयोग -साधना का विकास सिद्धों की वाममार्गी -भोग प्रधान योग -साधना की प्रतिक्रिया से हुआ था।

💐जीवनीपरक आलोचना 'महाप्राण निराला' एवम 'महीयसी महादेवी' किसने लिखी - गंगाप्रसाद पांडेय

💐'छायावाद के आधार स्तंभ' नामक पुस्तक किसकी है - गंगा प्रसाद पांडेय

💐जवाहर लाल : एक मध्य बिंदु, नेहरू जी : विचार और व्यक्तित्व, नेहरू की काव्यानुभूतियाँ नामक निबन्ध किसने लिखे - शांतिप्रिय द्विवेदी

💐छायावाद को "करुणा की छाया में सौंदर्य के माध्यम से व्यक्त होने वाला भावात्मक सर्ववाद" किसने कहा - महादेवी वर्मा

💐अरविंद दर्शन एवम अंतश्चेतनावाद का प्रभावी विश्लेषण पन्त के किस भूमिका में प्रकट होती है - उत्तरा की

💐किस छायावादी कवि ने कविकर्म को आध्यात्मिक कर्म बताया है - जयशंकर प्रसाद

💐"नयी कविता यदि अनुभूति को आधार मानकर चलती है तो रस से उसकी मुक्ति नहीं है" किस आलोचक का कथन है - डॉ नागेंद्र

💐"उर्मिला के विरह में मानवता की पुकार है - यह अधिक स्वाभविक है। साथ ही गरिमा की न्यूनता नहीं है, वह विश्वव्यापी है" कथन किसका है - डॉ नगेन्द्र

💐समित्रानंदन पंत आलोचना के क्षेत्र में किसकी पहली पुस्तक है - डॉ नगेन्द्र

💐"सूरदास की राधा केवल विलासिनी नहीं है। श्री कृष्ण के साथ उनका केवल युवा काल का सम्बंध नहीं है, वे परकीया नायिका भी नहीं है" कथन किस आलोचक का है - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

💐"साहित्य समीक्षा अंततः विचार जगत की वस्तु है" - नन्द दुलारे वाजपेयी
चिरजीवौ जोरी जुरै, क्यों न स्नेह गम्भीर।

को घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के बीर॥ कौन सी शब्द शक्ति है
Anonymous Quiz
21%
अभिधामूला शाब्दी व्यंजना
56%
लक्षणामूला शाब्दी व्यंजना
19%
प्रयोजनवती सारोपा लक्षणा
4%
गौणी सध्यावासना लक्षणा
हिंदी साहित्य को नवजागरण तथा हिंदी-जाति की अस्मिता से जोड़ने वाले आलोचक हैं-
Anonymous Quiz
28%
रामचंद्र शुक्ल
38%
हजारी प्रसाद द्विवेदी
33%
रामविलास शर्मा
2%
वीरभारत तलवार
"राम,तुम मानव हो ?ईश्वर नहीं हो क्या ?
विश्व में रमे हुए नहीं सभी कहीं हो क्या ?
तब मैं निरीश्वर हूँ,ईश्वर क्षमा करें; तुम न रमो तो मन तुममें रमा करे।" आधुनिक दृष्टिकोण से प्रेरित मैथिलीशरण गुप्त ने राम के विषय में यह काव्योक्ति किस काव्यग्रंथ में लिखी ?
Anonymous Quiz
20%
पंचवटी
56%
साकेत
20%
विष्णुप्रिया
3%
नहुप
"तात्त्विक दृष्टि से न तो हम इन्हें (कबीर को) पूरे अद्वैतवादी कह सकते हैं और न एकेश्वरवादी।’ -कबीर से सम्बन्धित यह विचार किसका है" ?
Anonymous Quiz
26%
हजारीप्रसाद द्विवेदी
51%
रामचन्द्र शुक्ल
19%
राहुल सांकृत्यायन
4%
माताप्रसादगुप्त
💐हिन्दी भाषा एवं साहित्य सुपरफास्ट 💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
1. "हिंदी काव्य की सब प्रकार की रचनाशैली के ऊपर गोस्वामी जी ने अपना ऊँचा आसन प्रतिष्ठित किया है। यह उच्चता और किसी को प्राप्त नहीं।" कथन किसका है ?
उतर : आचार्य रामचंद्र शुक्ल

2. सेनापति के गुरु कौन थे ?
हीरामणि दीक्षित

3. 3 यात्रावृत्त 'सुबह के रंग' के रचनाकार हैं ?
उतर : अमृतराय

4. 'कविता की तीसरी आँख' के रचयिता कौन हैं ?
उतर : प्रभाकर श्रोत्रिय

5. 'छठवाँ दशक' के रचयिता कौन हैं ?
उतर : विजयदेव नारायण साही

6. 'निराला : आत्महंता आस्था' के रचयिता कौन हैं ?
उतर : दूधनाथ सिंह

7. 'आधुनिक हिंदी आलोचना के बीज शब्द' के रचयिता कौन हैं ?
उतर : बच्चन सिंह

8. 'नए प्रतिमान पुराने निकष' के रचयिता कौन हैं ?
उतर : लक्ष्मीकांत वर्मा

9. 'नागरी तेरी यह दशा' कविता किसकी है ?
उतर : महावीर प्रसाद द्विवेदी

10. 'मैं आर्यों का आदर्श बताने आया, जन सम्मुख धन को तुच्छ जताने आया।' पंक्ति किसकी है ?
उतर : मैथिलीशरण गुप्त

11. 'ह्रदय दर्पण' नामक ग्रंथ की रचना किसने की ?
उतर : भट्ट नायक

12. किस आचार्य ने सर्वप्रथम रीतियों एवं वृत्तियों के रसानुकूल प्रयोग पर बल देकर रस-सिद्धांत के इतिहास में सर्वथा नूतन तथ्य प्रस्तुत किया ?
उतर : रूद्रट

13. 'मुहम्मद चिनगी प्रेम कै, सुनि माहि गगन डेराइ।धनि बिरही और धनि हिया, जहँ असि अगिनि समाई।।' पंक्ति के रचयिता कौन हैं ?
उतर : जायसी

14. 'कविता करके तुलसी ना लसे, कविता पा लसी तुलसी की कला।' कथन किसका है ?
उतर : अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध

15. 'निरअंकुश अति निडर, रसिक जस रसना गायो।' पंक्ति किसके संदर्भ में कही गई है ?
उतर : मीराबाई
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
💐 आज के टॉप 25 प्रश्नोतर💐
●▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●

1. ’विष्णुपद कीर्तन’ के रचयिता है?
(अ) देव (ब) चिन्तामणि
(स) रसनिधि ✔️ (द) प्रताप साहि

2. छत्र प्रकाश किस कवि की कृति है?
(अ) ग्वाल (ब) पद्माकर
(स) लाल कवि ✔️ (द) सेनापति

3. ’प्रतीक शैली में रचित ’विज्ञान गीता’ के रचयिता है?
(अ) चिन्तामणि (ब) तोष
(स) केशवदास ✔️ (द) रसलीन

4. ’’नैन नचाय कही मुसकाय लला फिरि आइयो खेलन होरी’’ यह पंक्ति किस कवि की है?
(अ) मतिराम (ब) घनानन्द
(स) पद्माकर ✔️ (द) सेनापति

5. ’फाग पच्चीसी’ के रचयिता है?
(अ) अमीरदास ✔️ (ब) रसिक गोविन्द
(स) पदुमनदास (द) प्रताप साहि

6. रीतिकाल के किस कवि ने शृंगार, वीर और भक्ति रस की रचनाएँ लिखी हैं?
(अ) घनानन्द (ब) भूषण
(स) पद्माकर ✔️ (द) सेनापति

7. ’रस रहस्य’ के रचयिता है?
(अ) चिन्तामणि (ब) कुलपति मिश्र ✔️
(स) भिखारीदास (द) ग्वाल

8. निम्न सूचियों को सुमेलित करके सही विकल्प का चयन कीजिए:
सूची -। सूची -।।

(क) ग्वाल कवि 1. जगद्विनोद
(ख) पद्माकर 2. हम्मीर हठ
(ग) बोधा 3. भाव विलास
(घ) देव 4. विरह वारीश
कूट:
क ख ग घ

(अ) 3 1 4 2 (ब) 1 3 2 4
(स) 2 1 4 3 ✔️ (द) 4 1 2 3

9. ’रस विलास’ के रचयिता है?
(अ) चिन्तामणि ✔️ (ब) तोष
(स) पदुमनदास (द) प्रताप साहि

10. भवानी विलास किस कवि की रचना है?
(अ) देव ✔️ (ब) भिखारीदास
(स) मिश्र (द) चिन्तामणि

11. ’दृष्टान्त सतसई’ और ’यमक सतसई’ के रचयिता है?
(अ) वृन्द ✔️ (ब) रसलीन
(स) पदुमनदास (द) घनानन्द

12. इनमें से कौन सी रचना केशवदास की नहीं है?
(अ) कविप्रिया (ब) रसिकप्रिया
(स) रामचन्द्रिका (द) रस रहस्य ✔️

13. ’कविता रत्नाकर’ के रचयिता है?
(अ) चिन्तामणि (ब) तोष
(स) सेनापति ✔️ (द) प्रताप साहि

14. जयपुर नरेश प्रताप साहि के दरबार में रहने का श्रेय किस कवि को मिला था?
(अ) मतिराम (ब) पद्माकर ✔️
(स) सेनापतिव (द) देव

15. ’सुजान विनोद’ और ’सुजान सागर’ के रचयिता है?
(अ) घनानंद ✔️ (ब) देव
(स) पदुमनदास (द) सोमनाथ

16. इनमें से कौन-सा ’इटावा’ का निवासी माना जाता है?
(अ) घनानन्द (ब) बिहारी
(स) चिन्तामणि त्रिपाठी (द) देव ✔️

17. ’’भले बुरे से सब एक सम, जौ लौ बोलत नाहि,
जान परत है काग-पिक, ऋतु बसंत के माहि।’’
ये पंक्तियां किस रीतिकालीन आचार्य कवि की है?

(अ) घनानन्द (ब) वृन्द ✔️
(स) गिरिधरदास (द) बैताल

18. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित करके सही कूट का चयन कीजिए:
सूची -। सूची -।।

(क) शृंगार मंजरी 1. मण्डन
(ख) रस विलास 2. चिन्तामणि
(ग) रतन हजारा 3. मतिराम
(घ) अलंकार पंचाशिका 4. रसनिधि
कूट:
क ख ग घ

(अ) 1 3 2 4 (ब) 4 1 2 3
(स) 3 4 2 1 (द) 2 1 4 3 ✔️

19. ’अमिय हलाहल मद भरे, सेत स्याम, रतनार,
जियत, मरत, झुकि-झुकि परत, जेहि चितवत इक बार।’’
ये पंक्तियाँ किस रीतिकालीन आचार्य कवि की है?

(अ) रसलीन ✔️ (ब) तोष
(स) रसनिधि (द) प्रताप साहि

20. रीतिकाल के कवियों को आचार्य ने मानने का कौन-सा कारण इनमें नहीं है?
(अ) ये किसी मौलिक सिद्धान्त का आविष्कार नहीं कर सके
(ब) इनमें कवित्व शक्ति का अभाव था ✔️
(स) इनका ज्ञान अधूरा एवं अधकचरा था
(द) इनमें सूक्ष्म विवेचन शक्ति का अभाव था

21. ’’जान्यो चहै जू थोरे ही, रसकवित्त को बंस, तिन्ह रसिकन के हेतु यह कीन्हो रससारांश’’ यं पंक्तियां किस रीतिकालीन आचार्य कवि की है?
(अ) रसलीन (ब) भिखारीदास ✔️
(स) कुमार मणि (द) भूषण

22. डाॅ. नगेन्द्र ने रीति ग्रन्थकारों को किस प्रकार का आचार्य माना है?
(अ) कवि शिक्षक आचार्य ✔️ (ब) उद्भावक आचार्य
(स) व्याख्याता आचार्य (द) इनमें से कोई नहीं

23. ’’भौर ही न्योति गई थी तुम्हें, वह गोकुल गांव की ग्वालिनी गोरी।’’ ये पंक्तियां किस रीतिकालीन आचार्य कवि की है?
(अ) प्रताप साहि (ब) बेनी प्रवीन ✔️
(स) रसनिधि (द) प्रताप साहि

24. रीतिमुक्त धारा में इनमें से किसे प्रमुखता मिली है?
(अ) शृंगार रस चित्रण ✔️ (ब) राज प्रशस्ति
(स) रीति निरूपण (द) भक्ति भावना

25. ’’ढेल सो बनाय आय मेलत सभा के बीच’’ ये पंक्तियां किस रीतिकालीन आचार्य कवि की है?
(अ) घनानन्द (ब) ठाकुर दास ✔️
(स) आलम (द) बोधा
▬▬▬▬▬▬▬▬
📖 Hindi Sahitya । आप भी जुड़ें और लाभ उठाएं।

• सुधीश पचौरी की प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए - नई कविता का वैचारिक आधार, कविता का अंत, दूरदर्शन की भूमिका, उत्तर आधुनिकता और उत्तर संरचनावाद, नव साम्राज्यवाद और संस्कृति, नामवर के विमर्श, दूरदर्शन विकास से बाजार तक, देरिदा का विखंडन और साहित्य, अशोक बाजपेई का पाठ:कुपाठ

• हिंदी साहित्य में प्रयोगवादी पांच कवियों के नाम बताइए - मुक्तिबोध, शमशेर बहादुर सिंह, नेमिचंद्र जैन, नलिन विलोचन शर्मा,  केसरी कुमार

• ‘नालासोपारा पोस्ट बॉक्स नंबर 203’ किसका उपन्यास है - चित्रा मुद्गल

• मोहन राकेश का जन्म कब और कहां हुआ था - 8 जनवरी 1925, झंडी वाली गली, अमृतसर पंजाब

• मोहन राकेश की मृत्यु कब हुई - 3 दिसंबर 1972, दिल्ली

• ‘पुनश्च’ किसकी पत्रों का संकलन है - अश्क दंपति के
‘काले काले बादल छाए, आय न वीर जवाहर लाल’ निराला की कविता किसके विरोध में लिखी गई थी -  नेहरु

• रीतिकालीन कवियों का प्रिय छंद माना जाता है - कवित्त और सवैया छंद

• गांधी के विरोध में निराला ने किस शीर्षक से कविता लिखी - ‘बापू तुम मुर्गी खाते यदि’

• नंदकिशोर नवल द्वारा संपादित ‘निराला रचनावली’ कुल कितने खंडों में है - 8 खंड

• हिंदी में गेय पदों की परंपरा की शुरुआत किस से मानी जाती है - सिद्धों से

• ‘कलि कुटिल जीव निस्तार हित तुलसी बाल्मीकि अवतार धरि’ पंक्ति किसकी है - नाभादास की

• रामानंद के 12 शिष्यों का जो वर्णन ‘भक्तमाल’ में मिलता है, उनके नाम क्रमशः हैं - अनंतानंद, नर्हायानंद, कबीर, रैदास, सुखानंद, भावानंद, सेना, पद्मावती, सुरसुरानंद, सुरसुरी, धन्ना, पीपा

• तुलसीदास प्रमुख रचनाएं और उनकी शैली -  रामचरितमानस-दोहा चौपाई शैली, विनय पत्रिका-गीति शैली, गीतावली-कवित्त सवैया शैली, कवितावली-पद शैली, दोहावली-दोहा शैली, बरवै रामायण-बरवै शैली

• पुष्टिमार्ग के संस्थापक माने जाते हैं - वल्लभाचार्य

• ‘प्रवाह जीव’ किसे कहते हैं - प्रवाह जीव से क्या आशय है वह जीव जो सांसारिक प्रवाह में पड़े रहते हैं.

• ‘मर्यादा जीव’ किसे कहते हैं - मर्यादा से आशय है वह जीव जो विधि निषेध हो का पालन करते हैं.

• ‘पुष्टिजीव’ किसे कहते हैं - वह जीव जो भगवान का अनुग्रह प्राप्त कर लेते हैं और कृष्ण की नित्य लीला का |
💐हिन्दी भाषा एवं साहित्य सुपरफास्ट 💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
16. 'रसिक संप्रदाय' के प्रवर्तक हैं ?
उतर : अग्रदास

17. 'बादलों के घेरे' चर्चित कहानी की रचयिता ?
उतर : कृष्णा सोबती

18. पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के किस कहानी-संग्रह को ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर लिया था ?
उतर : चिनगारियाँ

19. 'फौलाद का आकाश' कहानी संग्रह किसका है ?
उतर : मोहन राकेश

20. 'दादी माँ' कहानी के रचयिता कौन हैं ?
उतर : शिवप्रसाद सिंह

21. 'नई कहानी की भूमिका' किसकी समीक्षात्मक / समीक्षा कृति है ?
उतर : कमलेश्वर

22. किस कवि का जन्म काशी के प्रसिद्ध "सुंघनी साहू" परिवार में हुआ था ?
उतर : जयशंकर प्रसाद

23. "मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी, नंदनवन-सी फूल उठी, यह छोटी-सी कुटिया मेरी।" पंक्ति किसकी है ?
उतर : सुभद्रा कुमारी चौहान

24. "आज खड्ग की धार कुंठिता, है खाली तूणीर हुआ।" पंक्ति किसकी है ?
उतर : बालकृष्ण शर्मा नवीन

25. "दिल्ली" शीर्षक कविता किसकी है ?
उतर : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

26. "एक फूल की चाह" कविता किसकी है ?
उतर : सियारामशरण गुप्त

27. "एक बार बस और नाच तू श्यामा !
सामान सभी तैयार।" पंक्ति किसकी है ?
उतर : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

28. "झंडा ऊँचा रहे हमारा" के रचयिता हैं ?
उतर : श्यामलाल पार्षद

29. "अतिमा" किसकी रचना है ?
उतर : सुमित्रानंदन पंत

30. "कहानी की बात" किसकी कृति है ?
उतर : मार्कण्डेय
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
📖 हिंदी के चार यार:- एक तथ्यात्मक परिचय

UGC-NET/JRF, TGT-PGT, FIRST GRADE, HIGHER के लिए अतिमहत्वपूर्ण

1. रवींद्र कालिया
जन्म : 11 नवंबर 1938, जालंधर (पंजाब)


कहानी संग्रह : नौ साल छोटी पत्नी, काला रजिस्टर, गरीबी हटाओ, बाँके लाल, गली कूचे, चकैया नीम, सत्ताइस साल की उमर तक, जरा सी रोशनी, रवींद्र कालिया की कहानियाँ

उपन्यास : खुदा सही सलामत है, ए बी सी डी, 17 रानडे रोड

संस्मरण : स्मृतियों की जन्मपत्री, कामरेड मोनालिज़ा, सृजन के सहयात्री, ग़ालिब छुटी शराब, रवींद्र कालिया के संस्मरण

व्यंग्य : राग मिलावट मालकौंस, नींद क्यों रात भर नहीं आती

संपादन : वागर्थ, नया ज्ञानोदय, गंगा जमुना, वर्ष (प्रख्यात कथाकार अमरकांत पर एकाग्र), मोहन राकेश संचयन, अमरकांत संचयन सहित अनेक पुस्तकों का संपादन

मृत्यु : जनवरी 2016


2. दूधनाथ सिंह
जन्म : 17 अक्टूबर 1936 , सोबंथा, बलिया, उत्तर प्रदेश


उपन्यास : आखिरी कलाम, निष्कासन, नमो अंधकारम्

कहानी संग्रह : सपाट चेहरे वाला आदमी, सुखांत, प्रेमकथा का अंत न कोई, माई का शोकगीत, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे, तू फू, जलमुर्गिर्यों का शिकार

कविता संग्रह : अगली शताब्दी के नाम, एक और भी आदमी है, युवा खुशबू, सुरंग से लौटते हुए (लंबी कविता), तुम्हारे लिए, एक अनाम कवि की कविताएँ

नाटक : यमगाथा

आलोचना : निराला : आत्महंता आस्था, महादेवी, मुक्तिबोध : साहित्य में नई प्रवृत्तियाँ

संस्मरण : लौट आ ओ धार, सबको अमर देखना चाहता हूँ

साक्षात्कार : कहा-सुनी

संपादन : तारापथ (सुमित्रानंदन पंत की कविताओं का चयन), एक शमशेर भी है, दो शरण (निराला की भक्ति कविताएँ), भुवनेश्वर समग्र, पक्षधर (पत्रिका - आपात काल के दौरान एक अंक का संपादन, जिसे सरकार द्वारा जब्त कर लिया गया.

निधन : 11 जनवरी 2018, इलाहाबाद


3. ज्ञानरंजन
जन्म : 21 नवंबर 1931, अकोला, महाराष्ट्र


✓ कहानी संग्रह : फेन्स के इधर और उधर, यात्रा, क्षणजीवी, सपना नहीं, प्रतिनिधि कहानियाँ

अन्य : कबाड़खाना

संपादन : पहल (त्रैमासिक पत्रिका), मेरी प्रिय संपादित कहानियाँ


4. काशी नाथ सिंह
जन्म : 1 जनवरी 1937, जीयनपुर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)


भाषा : हिंदी

विधाएँ : कहानी, उपन्यास, नाटक, संस्मरण, आलोचना

✓ कहानी संग्रह : लोग बिस्तरों पर, सुबह का डर, कविता की नई तारीख, आदमीनामा, सदी का सबसे बड़ा आदमी, कल की फटेहाल कहानियाँ, प्रतिनिधि कहानियाँ, दस प्रतिनिधि कहानियाँ, कहानी उपाख्यान

उपन्यास : अपना मोर्चा, काशी का अस्सी, रेहन पर रग्घू

संस्मरण : याद हो कि न याद हो, आछे दिन पाछे गए

नाटक : घोआस

आलोचना : आलोचना भी रचना है

✓ शोध प्रबंध : हिंदी में संयुक्त क्रियाएँ

📖 हिंदी साहित्य का सम्पूर्ण मंच |
📝 प्रश्नोत्तरी श्रृंखला 📝

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

1)आचार्य शुक्ल ने आदिकाल को क्या कहा?

2)आचार्य शुक्ल ने आदिकाल का समय माना?

3)आचार्य शुक्ल ने भक्तिकाल का समय माना?

4)आचार्य शुक्ल ने रीतिकाल को क्या कहा?

5)आचार्य शुक्ल ने रीतिकाल का समय माना?

6)आचार्य शुक्ल ने आधुनिक काल को क्या कहा?

7)आचार्य शुक्ल के अनुसार भक्ति कहाँ पर प्रारम्भ हुई?

8)'हिन्दी भाषा और साहित्य का विकास' किसकी रचना है?

9)'आधुनिक साहित्य' किसकी रचना है?

10)'हिन्दी साहित्य का सरल इतिहास' किसकी रचना है?



उत्तरः-
1)वीरगाथाकाल
2)1050 - 1375 वि०स०
3)1375 - 1700 वि०स०
4)रीतिकाल
5)1700 - 1900
6)गद्यकाल
7)दक्षिण भारत
8)अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध
9)नंददुलारे वाजपेयी
10)विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
मैं उपन्यास को मानव चरित्र का चित्र समझता हूं ...किसका मत है-
Anonymous Quiz
26%
जयशंकर प्रसाद
50%
प्रेमचंद
22%
बच्चन सिंह
2%
इनमें से कोई नहीं
हिंदी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (NET/JRF/PGT/TGT) में आये हिंदी साहित्य के प्रश्नों का हल/ उत्तरमाला एवं अध्ययन सामग्री💐

मिश्र बंधु ( श्याम बिहारी मिश्र, सुखदेव बिहारी मिश्र एवं गणेश बिहारी मिश्र) - मिश्र बंधु विनोद 【चार भागों में】

प्रकाशित - प्रथम📕,द्वितीय📗, तृतीय📘 भाग - सन् 1913, तथा चतुर्थ 📙भाग - सन् 1934 में।

📚विशेषताएँ निम्न हैं-

♦️ कवि वृत्त संग्रह मूलक इतिहास।

♦️ 5000 से अधिक कवियों का विवरण , हिंदी साहित्य इतिहास को 8 काल खंडों में विभाजन।

♦️ साहित्य की विविधागों का उल्लेख एवं साहित्यिक मूल्यांकन।

♦️ परंपरागत सिद्धांतों के आधार पर समीक्षा इतिहास लेखन की आलोचनात्मक प्रणाली।

♦️ शुक्ला जी द्वारा कवियों का परिचयात्मक विवरण मिश्र बंद विनोद से लिया गया है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
📖 'हिंदी साहित्य का इतिहास' 📖


▪️ आचार्य रामचंद्र शुक्ल 'हिंदी साहित्य का इतिहास' 1927 ई० में लिखित और जनवरी 1929 ई० में प्रकाशित एवं संशोधित रूप का प्रकाशन 1940 ई०।

▪️प्रकाशन- नागरी प्रचारणी सभा (काशी)

▪️ 'हिंदी शब्द सागर ' की भूमिका के रूप में आरंभ में प्रकाशन एवं बाद में स्वतंत्र रुप से प्रकाशन।

🔸 विशेषताएं निम्न हैं-

🔹 यह हिंदी साहित्य का पहला इतिहास ग्रंथ है, जिसमें सूक्ष्म व्यापक दृष्टि, विकसित दृष्टिकोण, स्पष्ट विवेचन विश्लेषण और प्रमाणिक निष्कर्ष हैं।

🔹 हिंदी साहित्य के 900 वर्षों के इतिहास को 4 स्पष्ट काल खंडों में विभक्त किया गया है। यद्यपि नवीनतम शोध के कारण उनका काल विभाजन कुछ त्रुटिपूर्ण हो गया है , परंतु अपनी सरलता और स्पष्टता के कारण आज भी बहुप्रचलित और बहुमान्य है।

🔹 शुक्ल जी ने भक्ति काल को चार भागों या शाखाओं में बांट कर उसे सर्वप्रथम शुद्ध दार्शनिक एवं धार्मिक आधार पर प्रतिष्ठित किया है ।

🔹 चुने हुए 1000 कवियों का परिचय उनके काव्य का उदाहरण सारगर्भित रूप में दिया गया है शुक्ल जी ने कवियों व साहित्यकारों के जीवन चरित संबंधी इतिवृत्त के स्थान पर उनकी रचनाओं के साहित्यिक मूल्यांकन पर जोर दिया है।

🔹 विभिन्न काव्यधाराओं, युगीन प्रवृत्तियों के निर्धारण में शुक्ल जी को असाधारण सफलता मिली है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
💐आज के टॉप 25 प्रश्नोत्तर💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
1. नानकदेव का जन्म कब हुआ था ?
(अ) सन् 1478 ई.        (ब) सन् 1464 ई.
(स) सन् 1469 ई.✔️  (द) सन् 1473 ई.

2. नानकदेव का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) अमृतसर में        (ब) लाहौर में
(स) फरीदकोट में     (द) तलवंडी ग्राम में✔️

3. नानकदेव कृत रचनाएँ है –
(अ) असादीवार, रहिरासा     (ब) जपुजी, नसीहतनामा
(स) सोहिला                         (द) उपर्युक्त सभी✔️

4. जम्भनाथ से संबंधित संगत कथन है ?
(अ) ये आजीवन ब्रह्मचारी रहे।
(ब) ये नाथपंथ से प्रभावित थे।
(स) इनका समाधि स्थल समराथल नाम से विख्यात है।
(द) उपर्युक्त सभी✔️

5. ’’गगन हमारा बाजा बाजे, मतरफल हाथी,
संसै का बल गुरूमुख तोङा, पाँच पुरुष मेरे साथी।’ के रचयिता है?

(अ) संत सींगा      (ब) जम्भनाथ✔️
(स) मलूकदास     (द) लालदास

6. ’निरंजनी सम्प्रदाय’ का प्रमुख मठ स्थित है?
(अ) तालसर में    (ब) डीडवाना में✔️
(स) नगला में       (द) अलख दरीबा

7. संत सींगा का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) पीपासर में       (ब) खराङी गाँव में
(स) खजूर गाँव में ✔️   (द) फेफरिया ग्राम में

8. ’गुणग्राही गोविन्द गुण गावा, भजि-भजि राम परमपद पावा’ पद के रचनाकार है ?
(अ) हरिदास निरंजनी✔️   (ब) दादूदयाल
(स) मलूकदास                   (द) लालदास

9. संत सींगा कृत रचनाएँ है ?
(अ) सींगा जी का आत्मज्ञान, सींगा जी का आत्मध्यान
(ब) सींगाजी का आत्मबोध, सींगा जी का नरद
(स) सींगा जी का सरद, सींगा जी का सप्तवार
(द) उपर्युक्त सभी✔️

10. निम्न में से किस संत का जन्म अलव के धौलीधूप ग्राम में एक मुसलमान परिवार में हुआ था ?
(अ) मलूकदास       (ब) लालदास✔️
(स) बाबालाल         (द) संतसींगा

11. दादूदयाल का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) लाहौर में            (ब) अहमदाबाद में✔️
(स) श्री ध्यानपुर में     (द) धौंसा में

12. गरीबदास तथा मिस्कीनदास नामक दो पुत्र थे ?
(अ) संत सींगा के         (ब) संत दादूदयाल के✔️
(स) संत बाबालाल के    (द) संत सुंदरदास के

13. ’अंगवधु’ के रचयिता है ?
(अ) दादूदयाल✔️     (ब) मलूकदास
(स) बाबालाल         (द) सुंदरदास

14. निम्न में से किस संत ने निर्गुण भक्त कवि होने पर भी ईश्वर के सगुण स्वरूप को मान्यता दी है ?
(अ) मलूकदास          (ब) सुंदरदास
(स) संत दादूदयाल✔️  (द) बाबालाल

15. संत दादूदयाल के गुरू थे ?
(अ) गुरूवृद्ध भगवान✔️ (ब) रामानन्द
(स) मनरंगीर              (द) रामानुजाचार्य

16. दादूपंथ से सम्बन्धित स्थान है ?
(अ) कल्याणपुर, सांभर (ब) आमेर, नारायणा
(स) भराणा                 (द) उपर्युक्त सभी ✔️

17. मलूकदास कृत रचनाएँ है ?
(अ) ज्ञानबोध, ज्ञानपरोछि (ब) विभवविभूति
(स) रतनखान                 (द) उपर्युक्त सभी✔️

18. मलूकदास की रचनाओं में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण रचना है ?
(अ) ज्ञानबोध✔️      (ब) रतनखान
(स) बारह खङी       (द) सुख सागर

19. ’भक्ति विवेक’ में सम्मिलित कथा है ?
(अ) काशी नृत की कथा, नृत तथा बढ़ई की कथा
(ब) सिंह तथा शंृगाल की कथा
(स) पंडित तथा नागकन्या की कथा
(द) उपर्युक्त सभी✔️

20. बाबालाल के गुरू थे ?
(अ) केशव भारती
(ब) चेतन बाबा या चैतन्य स्वामी✔️
(स) दादूदयाल
(द) मनरंगीर

21. ’’देहा भीतर श्वासे भीतर जीव जीवे
भीतर वासना, किस विधि पाईये पीव।’’
पद के रचनाकार है ?

(अ) बाबा लाल ✔️     (ब) सुंदरदास
(स) मलूक दास        (द) रज्जब

22. सुंदरदास के गुरू थे ?
(अ) दादू✔️     (ब) कांथीपूर्ण
(स) कबीर     (द) केशव भारती

23. सुंदरदास का जन्म कब हुआ था ?
(अ) सन् 1590 ई. में      (ब) सन् 1596 ई.✔️
(स) सन् 1567 ई. में      (द) सन् 1504 ई.

24. निम्न में से कौनसे संत शृंगार रस की रचनाओं के कट्टर विरोधी थे ?
(अ) सुंदरदास ✔️     (ब) मलूकदास
(स) बाबालाल         (द) संत रज्जब

25. गुरू अर्जुनदेव द्वारा रचित रचना है ?
(अ) सुखमनी        (ब) बावन अखरी
(स) बारहमासा      (द) उपर्युक्त सभी✔️
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
2024/05/03 01:56:00
Back to Top
HTML Embed Code:


Fatal error: Uncaught Error: Call to undefined function pop() in /var/www/tgoop/chat.php:243 Stack trace: #0 /var/www/tgoop/route.php(43): include_once() #1 {main} thrown in /var/www/tgoop/chat.php on line 243