Telegram Web
💐 आज के टॉप 10 प्रश्नोतर💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
1. रामभक्ति मार्ग के अंतर्गत शृंगारी भावना के प्रवर्तक थे:
(अ) हरिचरणदास       (ब) जानकीप्रसाद
(स) रामचरणदास   (द) तुलसीदास

2. नाभादास जी के गुरु का क्या नाम था?
(अ) अग्रदास   (ब) अग्रअली
(स) प्रियादास      (द) तुलसीदास

3. ’रासपंचाध्यायी’ के रचयिता निम्न में से कौन हैं?
(अ) तुलसीदास    (ब) नंददास
(स) अग्रदास    (द) प्रियादास

4. निम्नलिखित में से भक्ति आंदोलन को ’लोकजागरण’ किसने कहा?
(अ) अज्ञेय       (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी 
(स) नगेंद्र       (द) ग्रियर्सन

5. ’रामचरितमानस’ में वक्ता- श्रोता युग्म कितने है ?
(अ) दो          (ब) तीन
(स) पाँच         (द) चार 

6. ’’चारहु फल मानत चारहु चणक को।’’ पंक्ति किसकी है?
(अ) केशवदास    (ब) तुलसी 
(स) कबीरदास     (द) नंददास

7. ’चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ के रचयिता हैं ?
(अ) गोकुलदास   (ब) नंददास
(स) अग्रदास          (द) प्रियादास

8. अग्रदास की भक्ति किस भाव की है?
(अ) शृंगार भाव    (ब) वात्सल्य भाव
(स) दास्य भाव     (द) माधुर्य भाव 

9. ’पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं’ उक्ति किसकी है?
(अ) कबीरदास    (ब) रैदास
(स) सूरदास       (द) तुलसीदास 

10. ’’मातु पिता जग जाइ तज्यो
विधिहु न लिख्यो कुछ भाल भलाई।’’ ये पंक्तियाँ तुलसी के किस काव्यग्रंथ से ली गई है?

(अ) विनयपत्रिका (ब) कवितावली 
(स) गीतावली (द) रामचरितामानस
💐 आज के टॉप 15 प्रश्नोतर💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
1. ’’जाके प्रिय न राम वैदेही,
सो नर तजिउ कोटि बैरी सम, जदपि परम सनेही।’’ यह तुलसी के किस काव्यग्रंथ की उक्ति है?

(अ) रामचरितमानस (ब) कवितावली
(स) विनयपत्रिका   (द) दोहावली

2. ’’केशव कहि न जाइका कहिए।’’ पंक्ति किसकी है?
(अ) तुलसीदास   (ब) केशवदास
(स) रैदास (द) प्रियादास

3. ’’यदि प्रबंध काव्य एक विस्तृत वनस्थली है तो मुक्तक चुना हुआ गुलदस्ता।’’ किसकी पंक्ति है?
(अ) नंददुलारे वाजपेयी (ब) नगेंद्र
(स) रामचंद्र शुक्ल   (द) रामकुमार वर्मा

4. ’पद्मावत’ की रचना किस शासक के काल में हुई?
(अ) अकबर (ब) जहाँगीर
(स) औरंगजेब (द) शेरशाह सूरि 

5. ’बरवै छंद’ का प्रयोग प्रथमतः किस कवि ने किया?
(अ) तुलसीदास (ब) रहीम 
(स) कबीर (द) सूरदास

6. ’’कवित्त विवेक एक नहिं मोरे।’’ किसकी पंक्ति है?
(अ) घनानंद (ब) कबीर
(स) रामानंद   (द) तुलसीदास

7. ’योग चिंतामणि’ किसकी रचना है?
(अ) शंकराचार्य (ब) रामानुज
(स) रामानंद   (द) वल्लभाचार्य

8. किस कवि को हिंदी का जातीय कवि कहा जाता है?
(अ) तुलसीदास   (ब) सूरदास
(स) कबीर (द) रामानंद

9. ’’विक्रम धँसा प्रेम के बारा। सपनावती कहैं गयउ पतारा।’’
(अ) उसमान (ब) नूर मुहम्मद
(स) मंझन   (द) कासिमशाह

10. ’रुकमिनि पुनि वैसहि मरि गई।
कुलवंति सत सों सति भई।।’’

(अ) कुतुबन   (ब) उसमान
(स) जायसी (द) मंझन

11. ’’जानत है वह सिरजन हारा। जो किछु है मन मरम हमारा
हिंदू मग तर पाँव न राखेऊ। का जो बहुतै हिंदी भाखिऊ।’’

(अ) उसमान (ब) मंझन
(स) कुतुबन (द) नूर मुहम्मद 

12. ’’कबीर ने अपनी झाङ-फटकार के द्वारा हिंदुओं और मुसलमानों का कट्टरपन दूर करने का जो प्रयत्न किया वह अधिकतर चिढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, हृदय को स्पर्श करने वाला नहीं।’’
पंक्तियाँ किसकी हैं?

(अ) रामचंद्र शुक्ल   (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) नगेंद्र               (द) अज्ञेय

13. ’हिंदी साहित्य की पीठिका’ के रचनाकार है?
(अ) रामकुमार वर्मा               (ब) अज्ञेय
(स) डाॅ. राजबली पाण्डेय   (द) धीरेंद्र वर्मा

14. ’नल-दमयंती’ प्रेमाख्यान काव्य के रचनाकार हैं ?
(अ) रहीम (ब) मुल्ला दाऊद
(स) कासिमशाह (द) नरपति व्यास 

15. ’छिताई वार्ता’, जो कि कल्पना और इतिहास का अद्वितीय ग्रंथ है, के रचनाकार हैं ?
(अ) नरपति व्यास (ब) कासिमशाह
(स) नारायणदास   (द) नूर मुहम्मद
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🙇‍♂ उषा किरण खान
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🖌 परिचय
जन्म : 7 जुलाई 1945, लहेरियासराय, दरभंगा (बिहार)
भाषा : हिंदी, मैथिली
विधाएँ : उपन्यास, कहानी, नाटक
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
📚 मुख्य कृतियाँ
📙 उपन्यास : पानी पर लकीर, फागुन के बाद, सीमांत कथा, रतनारे नयन (हिंदी), अनुत्तरित प्रश्न, हसीना मंजिल, भामती, सिरजनहार (मैथिली)    
📗 कहानी संग्रह : गीली पॉक, कासवन, दूबजान, विवश विक्रमादित्य, जन्म अवधि, घर से घर तक (हिंदी), कॉचहि बॉस (मैथिली)   
📕 नाटक : कहाँ गए मेरे उगना, हीरा डोम (हिंदी), फागुन, एकसरि ठाढ़, मुसकौल बला (मैथिली)
📒 बाल नाटक : डैडी बदल गए हैं, नानी की कहानी, सात भाई और चंपा, चिड़िया चुग गई खेत (हिंदी), घंटी से बान्हल राजू, बिरड़ो आबिगेल (मैथिली)    
📔 बाल उपन्यास : लड़ाकू जनमेजय
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🎗 सम्मान
हिंदी सेवी सम्मान (राजभाषा विभाग, बिहार सरकार), महादेवी वर्मा सम्मान (बिहार राजभाषा विभाग), दिनकर राष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्य अकादेमी पुरस्कार, कुसुमांजली पुरस्कार, विद्या निवास मिश्र पुरस्कार
बहुत से लेखकों और कवियों के मूल या उपनाम
🍁🍁🌺🍁🍁🌷🥀🥀🥀🥀🌷🍁🍁🌺🍁🍁

1. जयशंकर साहू - प्रसाद'
2. सूर्यकांत त्रिपाठी - 'निराला'
3. गुसाईं दत्त - सुमित्रानन्दन पन्त
4. धनपत राय – प्रेमचन्द
5. रामधारी सिंह - 'दिनकर’
6. मिर्ज़ा असदुल्लाह बेग ख़ान – मिर्ज़ा ग़ालिब
7. मुन्नन द्विवेदी - शांतिप्रिय द्विवेदी
8. हरिप्रसाद द्विवेदी - वियोगि हरि
9. वैद्यनाथ मिश्र – नागार्जुन
10. हरिवंश राय श्रीवास्तव - 'बच्चन'
11. रघुपति सहाय - फिराक गोरखपुरी
12. सम्पूर्ण सिंह कालरा – गुलज़ार
13. धर्मवीर सक्सेना - धर्मवीर भारती
14. पुष्पलता शर्मा – पुष्पा भारती
15. शिवमंगल सिंह - 'सुमन'
16. मदन मोहन गुगलानी - मोहन राकेश
17. कैलाश सक्सेना – कमलेश्वर
18. उपेन्द्रनाथ शर्मा - 'अश्क'
19. फणीश्वर नाथ - 'रेणु'
20. गोपालदास सक्सेना - 'नीरज'
21. श्रीराम वर्मा – अमरकान्त
22. रमेश चन्द्र - शैलेष मटियानी
23. सुदामा पाण्डेय - 'धूमिल'
24. बालस्वरूप भटनागर - 'राही'
25. गंगाप्रसाद उनियाल - 'विमल'
26. रामेश्वर शुक्ल - 'अंचल'
27. वासुदेव सिंह - त्रिलोचन शास्त्री
28. (सच्चिदानंद) हीरानन्द वात्स्यायन - 'अज्ञेय'
29. (तिरूमल्लै) नम्बाकम (वीर) राघव (आचार्य) - रांगेय
राघव
30. (पाण्डेय) बेचन शर्मा - 'उग्र'
31. (राय) देवीप्रसाद - 'पूर्ण'
32. (पण्डित) चन्द्रधर शर्मा - 'गुलेरी'
33. बालकृष्ण शर्मा - 'नवीन'
34. गजानन माधव - 'मुक्तिबोध'
35. गोपाल शरण सिंह - 'नेपाली'
36. जनार्दन प्रसाद झा - 'द्विज'
37. सत्यनारायण - 'कविरत्न'
38. भगवान वर्मा - लाला भगवानदीन
39. बालमुकुन्द गुप्त – शिवशम्भु
40. गयाप्रसाद शुक्ल - 'सनेही'
41. अयोध्यासिंह उपाध्याय - 'हरिऔध'
42. नाथूराम शर्मा - 'शंकर'
43. बदरीनारायण चौधरी - 'प्रेमघन'
44. जगन्नाथ दास - 'रत्नाकर'
45. सदासुख लाल - 'नियाज'
46. सैयद गुलाम नबी – रसलीन
47. सैयद इब्राहिम – रसखान
48. मलिक मोहम्मद - 'जायसी'
49. विश्वम्भर नाथ शर्मा - 'कौशिक'
50. चण्डीप्रसाद - 'हृदयेश'*
51. हरिकृष्ण शर्मा - 'प्रेमी'
52. गणेशबिहारी मिश्र, श्यामबिहारी मिश्र,
शुकदेवबिहारी मिश्र - 'मिश्रबन्धु'
53. गुलशेर अहमद खान - 'शानी'
54. रामरिख बंसल - ‘मनहर ’
55. काशीनाथ उपाध्याय - बेधडक बनारसी
56. कृष्णदेव प्रसाद गौड - बेढब बनारसी
57. प्रभुलाल गर्ग - काका हाथरसी
58. चन्द्रभूषण त्रिवेदी - रमई काका
59. राजेन्द्र बाला घोष - बंग महिला
60. महेन्द्र कुमारी - मन्नू भण्डारी*
61. प्रेम कुमार कुन्द्रा – प्रेम जनमेजय
62. अनिल कुमार जैन – अनिल जनविजय
63. सरोजिनी मलिक - 'प्रीतम'
64. उषा सक्सेना - 'प्रियंवदा'
65. गौरा पन्त - 'शिवानी'
66. सुशील कुमार चड्ढा – हुल्लड़
मुरादाबादी
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
┈┉╣☞❥☜╯╠┉┈
┇ ┇ ┇ ┇ ꧁‌꧂꧁‌꧂​
┇ ┇ ┇ ♡
┇ ┇ ♡
┇ ♡
निम्नलिखित में से प्रसिद्ध मार्क्सवादी आलोचक नहीं है-
Anonymous Quiz
23%
शिवदान सिंह चौहान
22%
रामविलास शर्मा
42%
रामस्वरूप चतुर्वेदी
12%
नामवर सिंह
“यदि ‘छायावाद’ के नाम से एक ‘वाद’ न चल गया होता तो पंतजी स्वच्छंदता के शुद्ध स्वाभाविक मार्ग पर ही चलते। उन्हें प्रकृति की ओर सीधे आकर्षित होने वाला, उसके खुले और चिरंतन रूपों के बीच खुलने वाला हृदय प्राप्त था।” उक्त कथन किसका है?
Anonymous Quiz
24%
नंददुलारे वाजपेयी
52%
आचार्य शुक्ल
19%
आचार्य द्विवेदी
5%
नामवर सिंह
🙇‍♂ मोहन राकेश
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🖌 परिचय
पूरा नाम : मोहन राकेश
जन्म : 8 जनवरी, 1925
जन्म भूमि : अमृतसर, पंजाब
कर्म भूमि : भारत
कर्म-क्षेत्र : नाटककार और उपन्यासकार
मुख्य रचनाएँ उपन्यास :- अँधेरे बंद कमरे, अन्तराल
नाटक :- आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस, 'आधे अधूरे'
भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी
विद्यालय : 'ओरियंटल कॉलेज' (लाहौर में), पंजाब विश्वविद्यालय
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी और अंग्रेज़ी)
पुरस्कार-उपाधि : 1968 में 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार'
विशेष योगदान : मोहन राकेश हिंदी साहित्य के उन चुनिंदा साहित्यकारों में हैं जिन्हें ‘नयी कहानी आंदोलन’ का नायक माना जाता है और साहित्य जगत् में अधिकांश लोग उन्हें उस दौर का ‘महानायक’ कहते हैं।
नागरिकता : भारतीय
अन्य जानकारी : आधुनिक हिन्दी साहित्य काल में मोहन राकेश ने अपने लेखन से दूर होते हिन्दी साहित्य को रंगमंच के क़रीब ला दिया और स्वयं को भारतेन्दु हरिश्चंद्र और जयशंकर प्रसाद के समकक्ष खड़ा कर दिया।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
📚 मुख्य कृतियाँ
📕 उपन्यास
अँधेरे बंद कमरे , अन्तराल , न आने वाला कल
📗 नाटक
आषाढ़ का एक दिन , लहरों के राजहंस , आधे अधूरे
📙 कहानी संग्रह
क्वार्टर तथा अन्य कहानियाँ , पहचान तथा अन्य कहानियाँ , वारिस तथा अन्य कहानियाँ।
📘 निबंध संग्रह
परिवेश , एकत्र - असंकलित तथा अप्रकाशित रचनाएं , आखिरी चट्टान तक (यात्रा-वृत्त) तथा डायरी।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🎗 सम्मान
वर्ष 1968 में मोहन राकेश को 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🔥 निधन
हिन्दी साहित्य जगत् को नई ऊँचाई देने वाले मोहन राकेश का 3 जनवरी, 1972 को नई दिल्ली में आकस्मिक निधन हुआ।
💐हिन्दी भाषा एवं साहित्य सुपरफास्ट 💐
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
कहानी "तीसरी कसम" जिस पर फिल्म बन चुकी है किसने लिखी है ?
➤➤ फणीश्वर नाथ रेणु

हिंदू मग पर पांव न राख्यों; का बहुतै जो हिंदी भाख्यौ।"पंक्ति है?
➤➤ नूर मुहम्मद

रीतिकालीन कवियों को
1.रीतिबद्ध 2.रीतिसिद्ध 3.रीतिमुक्त कवियों की श्रेणियों में किस विद्वान ने विभाजित किया था ?
➤➤ डा.विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

किस विद्वान ने आदिकाल को 'जयकाव्यकाल' कहकर पुकारा है ?
➤➤ डा.रामशंकर शुक्ल 'रसाल

"मै जग जीवन का भार लिए फिरता हूँ ,
फिर मे जीवन मे प्यार लिए फिरता हूँ ।"
पंक्तियो मे प्रधान अलंकार है -?
➤➤ विरोधाभास अलंकार

जायसी कृत चित्ररेखा नामक ग्रंथ का नायक हैं?
➤➤ राजकुमार प्रीतम

इनमें से रीतिकाल का आदर्श काल है ?
➤➤ 1650 ई.से1850ई

विद्यापति ने अपभ्रंश को कहा?
➤➤ देशी वाणी

बच्चन जी पर फारसी के किस कवि का प्रभाव-?
➤➤ उमर खय्याम

विद्यापति के पदों में प्रधान रस है?
➤➤ श्रंगार

सचेतन कहानी का प्रवर्तन कब व किसने किया?
➤➤ 1964,महीप सिंह

जायसी के पद्मावत काव्य को माना जाता है?
➤➤ समसोक्ति

सूफी शब्द की व्युत्पत्ति मे किस शब्द को अधिकाधिक मान्यता मिली?
➤➤ सूफ

रामकुमार वर्मा ने जायसी के गुरु बताया है
➤➤ सैयद मोहिद्दिन, मुला दाउद

प्रेमचंद के कहानी संग्रह है
➤➤ मानसरोवर 8 भाग व गुप्तधन 2भाग
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
'अभिव्यक्तिवाद' किस दर्शन पर आधारित है-
Anonymous Quiz
32%
मीमांसा
23%
न्याय
30%
सांख्य
15%
वेदांत
साधारणीकरण के लिए 'योग की मधुमती भूमिका' नामक विषय किसने उठाया-
Anonymous Quiz
32%
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
29%
पं. विश्वनाथ
35%
श्याम सुंदर दास
4%
डॉ. नगेन्द्र
'हिंदी में संयुक्त क्रियाएं' किसका शोध प्रबंध है-
Anonymous Quiz
13%
राजेन्द्र यादव
36%
नामवर सिंह
41%
काशीनाथ सिंह
9%
केदारनाथ सिंह
🎤 उपन्यास स्पेशल तथ्य
═══════════════
1.रांगेय राघव ने अपने किस उपन्यास में राष्ट्रीय विभाजन के फलस्वरुप सिंधु घाटी की भूमि में आए बदलाव का चित्रण किया है----- मुर्दों का टीला

2. किस उपन्यासकार ने बुंदेलखंड की ऐतिहासिक सामाजिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर उपन्यास लिखे--- वृंदावनलाल वर्मा

3. राही मासूम रजा कृत कौन सा उपन्यास देश में इमरजेंसी के दुखद और भयावह दौर पर केंद्रित है--- कटरा बी आरज़ू

4. पत्रात्मक शैली में लिखा गया हिंदी का पहला उपन्यास है-- चंद हसीनों के खतूत

5. नटो की जिंदगी को उजागर करने वाला रांगेय राघव का आंचलिक उपन्यास है ---कब तक पुकारूं

6. डॉक्टर हजारी प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी का प्रथम उपन्यास किसे माना है---- भारतेंदु के 'पूर्ण प्रकाश और चंद्र प्रभा' को

7. राही मासूम रजा कृत उपन्यास आधा गांव में गाजीपुर जिले के किस गांव के मुसलमानों की कथा है--- गंगोली गाँव

8. 'अनामदास का पोथा' किस उपनिषद की कथा पर आधारित है--- छांदोग्य उपनिषद

9. भीष्म साहनी कृत तमस उपन्यास है---- विभाजन के समय सांप्रदायिक दंगों को लेकर लिखा गया उपन्यास

10.. जालपा और रतन प्रेमचन्द कृत किस उपन्यास के पात्र है-- गबन
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
🙇‍♂ कृष्णदत्त पालीवाल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🖌 परिचय
जन्म : 4 मार्च 1943, सिकदंरपुर, फरूखाबाद (उत्तर प्रदेश)
भाषा : हिंदी
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
📚 मुख्य कृतियाँ
भवानी प्रसाद मिश्र का काव्य-संसार; आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का चिन्तन जगत; मैथिलीशरण गुप्त: प्रासंगिकता के अन्त:सूत्र; सुमित्रानन्दन पंत; डॉ. अम्बेडकर और समाज व्यवस्था; सीय राम मय सब जग जानी; सर्वेश्वर दयाल सक्सेना; हिन्दी आलोचना के नये वैचारिक सरोकार, गिरिजा कुमार माथुर; जापान में कुछ दिन; डॉ. अम्बेडकर: समाज व्यवस्था और दलित साहित्य; उत्तर-आधुनिकतावाद की ओर; अज्ञेय होने का अर्थ; उत्तर-आधुनिकतावाद और दलित साहित्य; नवजागरण और महादेवी वर्मा का रचनाकर्म; स्त्री-विमर्श के स्वर; अज्ञेय: कवि कर्म का संकट; निर्मल वर्मा
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🎗 सम्मान
अतिविशिष्ट सम्मान, सुब्रह्मण्यम भारती सम्मान, साहित्यकार सम्मान, दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन सम्मान, तोक्यो विदेशी अध्ययन वि.वि. जापान द्वारा प्रशस्ति पत्र, विश्व हिंदी सम्मान, आठवें विश्व हिंदी सम्मेलन न्यूयार्क, अमेरिका में सम्मानित
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🔥 निधन
8 फरवरी 2015
रीतिकाल तक शासन की आधिकारिक भाषा थी-
Anonymous Quiz
2%
अरबी
44%
फ़ारसी
13%
उर्दू
40%
ब्रजभाषा
'शकुंतला' किस विधा की रचना है-
Anonymous Quiz
7%
काव्य
80%
नाटक
10%
निबन्ध
3%
संस्मरण
💐 हिंदी भाषा का ज्ञान 💐

=>"हिन्दी लिखने वाले अक़्सर 'ई' और 'यी' में, 'ए' और 'ये' में और 'एँ' और 'यें' में जाने-अनजाने गड़बड़ करते हैं...।
★कहाँ क्या इस्तेमाल होगा, इसका ठीक-ठीक ज्ञान होना चाहिए...।
♂जिन शब्दों के अन्त में 'ई' आता है वे संज्ञाएँ होती हैं क्रियाएँ नहीं....
जैसे: मिठाई, मलाई, सिंचाई, ढिठाई, बुनाई, सिलाई, कढ़ाई, निराई, गुणाई, लुगाई, लगाई-बुझाई...।
- इसलिए 'तुमने मुझे पिक्चर दिखाई' में 'दिखाई' ग़लत है... इसकी जगह 'दिखायी' का प्रयोग किया जाना चाहिए...। इसी तरह कई लोग 'नयी' को 'नई' लिखते हैं...। 'नई' ग़लत है , सही शब्द 'नयी' है... मूल शब्द 'नया' है , उससे 'नयी' बनेगा...।
√ क्या तुमने क्वेश्चन-पेपर से आंसरशीट मिलायी...?
( 'मिलाई' ग़लत है...।)
√ आज उसने मेरी मम्मी से मिलने की इच्छा जतायी...।
( 'जताई' ग़लत है...।)
- उसने बर्थडे-गिफ़्ट के रूप में नयी साड़ी पायी...। ('पाई' ग़लत है...।)

=>
अब आइए 'ए' और 'ये' के प्रयोग पर...।
बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान सुन्दर चित्र बनाये...। ( 'बनाए' नहीं...। )
लोगों ने नेताओं के सामने अपने-अपने दुखड़े गाये...। ( 'गाए' नहीं...। )
दीवाली के दिन लखनऊ में लोगों ने अपने-अपने घर सजाये...। ( 'सजाए' नहीं...। )
तो फिर प्रश्न उठता है कि 'ए' का प्रयोग कहाँ होगा..?
'ए' वहाँ आएगा जहाँ अनुरोध या रिक्वेस्ट की बात होगी...।
अब आप काम देखिए, मैं चलता हूँ...। ( 'देखिये' नहीं...। )
आप लोग अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी के विषय में सोचिए...। ( 'सोचिये' नहीं...। )
नवेद! ऐसा विचार मन में न लाइए...। ( 'लाइये' ग़लत है...। )

=>
अब आख़िर (अन्त) में 'यें' और 'एँ' की बात...
यहाँ भी अनुरोध का नियम ही लागू होगा... रिक्वेस्ट की जाएगी तो 'एँ' लगेगा , 'यें' नहीं...।
आप लोग कृपया यहाँ आएँ...। ( 'आयें' नहीं...। )
जी बताएँ , मैं आपके लिए क्या करूँ ? ( 'बतायें' नहीं...। )
मम्मी , आप डैडी को समझाएँ...। ( 'समझायें' नहीं...। )

=>अन्त में सही-ग़लत का एक लिटमस टेस्ट...

एकदम आसान सा... जहाँ आपने 'एँ' या 'ए' लगाया है , वहाँ 'या' लगाकर देखें...। क्या कोई शब्द बनता है ? यदि नहीं , तो आप ग़लत लिख रहे हैं...।
आजकल लोग 'शुभकामनायें' लिखते हैं... इसे 'शुभकामनाया' कर दीजिए...। 'शुभकामनाया' तो कुछ होता नहीं , इसलिए 'शुभकामनायें' भी नहीं होगा...।
'दुआयें' भी इसलिए ग़लत है और 'सदायें' भी... 'देखिये' , 'बोलिये' , 'सोचिये' इसीलिए ग़लत हैं क्योंकि 'देखिया' , 'बोलिया' , 'सोचिया' कुछ नहीं होते...।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
"बौद्ध धर्म की उत्पन्न विकृतियों ने कालांतर में सिद्ध साहित्य के निर्माण की पृष्ठभूमि निर्मित कर दी"
यह कथन किस विचारक का है
Anonymous Quiz
41%
आचार्य रामचंद्रशुक्ला
29%
रामकुमार वर्मा
22%
रामस्वरूप चतुर्वेदी
7%
हजारी प्रसाद द्विवेदी
Forwarded from .
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
मेरा काम गरीब लोगों की मदद करना और उन्हें अमीर बनाना और पैसा देना
💰💸❤️

आशीर्वाद इकट्ठा करना 🥰❤️

तो अगर आपको मुझे संदेश की आवश्यकता है तो मैं आपकी समस्याओं को मेरे साथ साझा करने में आपकी सहायता करता हूं

1). आर्थिक समस्या

2). बैंक🏦 कर्ज की समस्या

3). अस्पताल 🏥 समस्या

4). अध्ययन समस्या 🎒🏫

5). आपातकालीन 🦺 धन सहायता

अपनी समस्या मेरे साथ साझा करें मैं सभी लोगों की मदद करूंगा और अगला कार्यकाल आप मेरे भाई हैं

तो 1 msg आपकी जिंदगी बदल देता है और आपको मोटी रकम देता है इसलिए मुझे msg करें whatsapp ya telegram 👇👇

👉Msg Me ;- https://www.tgoop.com/+98TNk6v_uD0xMWVl

https://wa.me/+919256716320/?text=*𝐇𝐄𝐋𝐋𝐎_𝐌𝐎𝐍𝐄𝐘_𝐈𝐍𝐕𝐄𝐒𝐓_𝐒𝐈𝐑
https://wa.me/+919256716320/?text=*𝐇𝐄𝐋𝐋𝐎_𝐌𝐎𝐍𝐄𝐘_𝐈𝐍𝐕𝐄𝐒𝐓_𝐒𝐈𝐑
https://www.tgoop.com/+98TNk6v_uD0xMWVl
2024/05/28 13:18:05
Back to Top
HTML Embed Code:


Fatal error: Uncaught Error: Call to undefined function pop() in /var/www/tgoop/chat.php:243 Stack trace: #0 /var/www/tgoop/route.php(43): include_once() #1 {main} thrown in /var/www/tgoop/chat.php on line 243