Telegram Web
12 जून 2025 को एयर इंडिया लंदन फ्लाइट क्रैश में किस प्रकार का विमान शामिल था?
Anonymous Quiz
18%
एयरबस A320
21%
बोइंग 777
26%
बोइंग 737 मैक्स
35%
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
पुस्तकों की सस्ती डिलीवरी के लिए जून 2025 में डाक विभाग द्वारा शुरू की गई नई डाक सेवा का नाम क्या है?
Anonymous Quiz
18%
बुक पोस्ट
41%
ज्ञान सेतु
30%
ज्ञान पोस्ट
10%
शिक्षा मेल
जून 2025 में ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले इजरायल के सैन्य अभियान का नाम क्या है?
Anonymous Quiz
12%
डेजर्ट थंडर
36%
आयरन शील्ड
46%
राइजिंग लायन
6%
स्टॉर्म फाल्कन
हाल ही में, “वर्ल्ड ग्रीन इकॉनमी फोरम” का शुभारंभ कहाँ किया गया?
Anonymous Quiz
11%
दुबई
68%
नई दिल्ली
18%
पेरिस
2%
लंदन
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन बनी है ?
Anonymous Quiz
32%
Meta
40%
Google
26%
Nvidia
2%
इनमें से कोई नहीं
हाल ही में किसने भाषण में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए भारतीय भाषा अनुभाग लॉन्च किया है ?
Anonymous Quiz
29%
धर्मेंद्र प्रधान
30%
अमित शाह
39%
डॉ एस. जयशंकर
2%
इनमें से कोई नहीं
हाल ही में किसे फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
Anonymous Quiz
13%
एस महेंद्र रेड्डी
52%
अश्विनी लोहानी
34%
कैलाश सी. मेहता
1%
इनमें से कोई नहीं
हाल ही में फ्रांस के तटीय शहर नीस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महासागर सम्मेलन में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया है ?
Anonymous Quiz
15%
राजनाथ सिंह
48%
डॉ. जितेंद्र सिंह
36%
निर्मला सीतारमण
1%
इनमें से कोई नहीं
हाल ही में किसे भारतीय राष्ट्रपति की पहली महिला एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया है ?
Anonymous Quiz
27%
यशस्वी सोलंकी
49%
सुनीता जायसवाल
23%
भावना अग्रवाल
1%
इनमें से कोई नहीं
हाल ही में किसने ज्योतिर्मठ में सामुदायिक रेडियो स्टेशन (88.4 MHz) ‘Ibex Tarana’ का उद्घाटन किया है ?
Anonymous Quiz
27%
पुष्कर सिंह धामी
61%
जनरल उपेंद्र द्विवेदी
12%
गुरमीत सिंह
1%
इनमें से कोई नहीं
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया?
Anonymous Quiz
32%
आर. प्रवीन कुमार
46%
एस. महेंद्र देव
18%
मनोज शर्मा
4%
नरेंद्र प्रताप सिंह
किस नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2025 में किया?
Anonymous Quiz
60%
चिनाब
27%
सतलज
11%
सिंधु
2%
झेलम
– प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया।
– केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्थित चिनाब ब्रिज पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है।
– चिनाब ब्रिज यूएसबीआरएल (उधमपुरा श्रीनगर बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट ) परियोजना के तहत जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब ब्रिज की एक घाटी पर बनाया गया है।

चिनाब रेलवे पुल के बारे में
– यह स्‍टील आर्च पुल है। यह पुल भूकंपीय और वायु संबंधी परिस्थितियों को झेल सकता है। यह पुल स्‍टील और कंक्रीट से बना है।
– चिनाब आर्च ब्रिज रियासी जिले में बक्‍कल और कौड़ी के बीच बना है।
– यह ब्रिज, उधमपुरा श्रीनगर बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (यूएसबीआरएल) का एक हिस्‍सा है।
– ऊंचाई : नदी तल से 359 मीटर (लगभग 1178 फीट)
– लंबाई : 1315 मीटर (लगभग 4,314 फीट)
– लागत : 1486 करोड़
– अनुमानित उम्र : 120 साल
– भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने पुल की नींव की सुरक्षा के अध्ययन में मदद की।

किस प्रोजेक्‍ट के तहत निर्माण
– प्रोजेक्‍ट नाम : उधमपुरा श्रीनगर बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (यूएसबीआरएल)
– लागत : करीब 43,780 करोड़ रुपये
– कितनी लंबी : 272 किमी लंबी परियोजना
– सुरंग : 36 (119 KM तक)
– पुल : 943
– प्रोजेक्‍ट की देखरेख : कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन
– डिजाइन और निर्माण : एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, दक्षिण कोरिया स्थित अल्ट्रा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी और वीएसएल इंडिया के संयुक्‍त उद्यम द्वारा किया गया था।

कितने समय में ब्रिज का निर्माण
– मंजूरी : 2003 (तत्‍कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी)
– कार्य शुरू : 2004
– ब्रिज का नींव या बेस बनाने का काम 2017 में पूरा हुआ।
– ब्रिज का मुख्‍य आर्च तैयार : 2021
– प्रोजेक्‍ट का 90% काम : जून 2022
– ट्रेक बिछाने का काम : फरवरी 2023
– संगलदान-रियासी ट्रेन का पहला ट्रायल : 16 जून 2024
– पुल का उद्घाटन : 6 जून 2025 को (PM नरेंद्र मोदी)

– इस स्थिरता को संभव बनाने वाले डिजाइन की संकल्पना का श्रेय भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में सिविल इंजीनियरिंग की प्रोफेसर जी. माधवी लता को जाता है; वे कहती हैं कि चुनौती यह सुनिश्चित करना था कि पुल की नींव बेहद मजबूत हो

जम्मू-कश्मीर
राजधानी: जम्मू (शीतकालीन), श्रीनगर (ग्रीष्‍मकालीन)
राज्‍यपाल: मनोज सिन्हा (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
भाषा: कश्मीरी (कोशुर)
जनसंख्‍या: 12,267,013 (2011)
पड़ोसी राज्‍य: लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब।
चिनाब पुल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस नदी पर बने भारत के पहले केबल-स्‍टेड रेल ब्रिज का उद्घाटन किया?
Anonymous Quiz
48%
चिनाब नदी
30%
सतलज नदी
11%
सिंधु नदी
11%
अंजी नदी
– चिनाब नदी पर बने आर्च पुल के बाद यह दूसरा सबसे ऊंचा पुल है।
– और भारत का पहला केबल-स्‍टेड रेल ब्रिज है।
– अक्‍टूबर 2016 में अंजी खड्ड पुल (केबल-स्‍टेड रेल ब्रिज) बनाने का निर्णय लिया गया।

अंजी खड्ड पुल (केबल-स्‍टेड रेल ब्रिज) के बारे में
– यह ब्रिज, उधमपुरा श्रीनगर बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (यूएसबीआरएल) का एक हिस्‍सा है।
– यह जम्‍मू – बारामुल्‍ला लाइन पर कटरा और रियासी स्‍टेशनों के बीच में है।
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार इस ब्रिज को 82 मीटर से लेकर 295 मीटर तक की 96 केबलों पर सहारा दिया गया है।
– ब्रिज की ऊंचाई नदी तल से 331 मीटर (लगभग 1086 फीट) है।
– ब्रिज की कुल लंबाई 725 मीटर (लगभग 2380 फीट) है।
– ब्रिज की कुल डेक चौड़ाई 15 मीटर (लगभग 49 फीट) है।
– इसका निर्माण हिंदुस्‍तान कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी ने किया।
– काम 2017 में शुरू हुआ और 2023 में पूरा हुआ।
– ट्रायल रन 2024 में किए गए और जून 2025 में इस पुल को यातायात के लिए ओपन कर दिया गया।

इस पुल का बनाना कितना चुनौतीपूर्ण
– यह ब्रिज अंजी की गहरी घाटियों को पार करता है।
– यह क्षेत्र हिमालय के युवा वलित पर्वतों में स्थित है।
– यहाँ की भूवैज्ञानिक संरचना (Geological structure) बहुत जटिल और नाजुक है।
– इसमें भ्रंश (Faults), वलय (Folds) और उभार (Uplifts) जैसे भू-आकृतिक तत्व पाए जाते हैं।
– इस क्षेत्र में भूकंप आने की संभावना ज्‍यादा होती है।
किस राज्‍य सरकार ने रामनाथपुरम जिले के धनुषकोडी में ग्रेटर फ्लेमिंगो पक्षी अभयारण्‍य को अधिसूचित किया?
Anonymous Quiz
8%
केरल
34%
आंध्र प्रदेश
55%
तमिलनाडु
3%
सिक्किम
– तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन ने 5 जून 2025 को इस अभयारण्‍य का उद्घाटन वर्चुअली किया।
– यह नया अभयारण्य करीब 524.7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
– यह रामेश्वरम तालुका में आता है और इसमें राजस्व (सरकारी) जमीन और जंगल की जमीन दोनों शामिल हैं।
– यह इलाका मन्नार बायोस्फीयर रिजर्व की खाड़ी का हिस्सा है, जो पारिस्थितिकी के लिहाज से बहुत अहम है।
– यहाँ 2023 से 2024 के बीच हुई एक पक्षी गणना में 128 तरह की प्रजातियों के 10,700 से ज्यादा पक्षी दर्ज किए गए थे।

तमिलनाडु
– राजधानी: चेन्‍नई
– मुख्‍यमंत्री: एम के स्टालिन
– राज्‍यपाल: आरएन रवि
– आबादी: 7.21 करोड़ (2011)
– भाषा: तमिल
– राज्‍य नृत्य: भरतनाट्यम
– पड़ोसी राज्‍य: आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक
किस राज्‍य सरकार ने राज्य में कवाल टाइगर रिजर्व को महाराष्ट्र में ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से जोड़ने वाले बाघ गलियारे क्षेत्र को ‘कुमराम भीम संरक्षण रिजर्व’ घोषित किया?
Anonymous Quiz
6%
केरल
37%
आंध्र प्रदेश
32%
तमिलनाडु
25%
तेलंगाना
2025/06/29 16:37:21
Back to Top
HTML Embed Code: